हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ नगर पंचायत के परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई। सीओ अशोक कुमार सिसोदिया, बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार ने अपील की कि शासन के निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान ना दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराएं।
इस दौरान पुलिस ने जरूरी जानकारी भी हासिल की। पुलिस का कहना है कि कानून की दृष्टि से क्षेत्र की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। इस दौरान मोहम्मद अशरफ खान, कलवा भाई, अनवर हुसैन, सुनील वर्मा, हरीश कुमार, दीपक, प्रेमचंद्र लोकस वरुण, सभासद अनीश मिस्त्री, बंटी, सभासद डॉ आशु, अयूब, डॉक्टर संजीव, साहिल, कालीचरण, बाबूगढ़ नगर पंचायत के सभासद भी उपस्थित रहे।

























