हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को बाबूगढ़ थाने में थाना समाधान दिवस के तहत फरियादियों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी के साथ अन्य थानों में भी थाना समाधान दिवस लगाया गया।
बाबूगढ़ थाने में पहुंचे पुलिस अधीक्षक हापुड़ अभिषेक वर्मा ने थाने में आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। एसपी का कहना है कि समस्याओं का जल्द ही निस्तारण किया जाएगा और फरियादियों को परेशान होने नहीं दिया जाएगा। हापुड़ के क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिसोदिया, बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार व अन्य अधिकारी, पुलिसकर्मी इस दौरान मौजूद रहे। बताते चलें कि हापुड़ नगर, हापुड़ देहात, सिंभावली, कपूरपुर, धौलाना, सिंभावली, गढ़मुक्तेश्वर, हाफिजपुर, पिलखुवा थाने में भी थाना समाधान दिवस लगाई गया जहां आने वाले फरियादियों की समस्याएं सुनी गई।
हापुड़ के एसएसवी कॉलेज में बीबीए बीसीए के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : 9910235536


























