हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव भीकनपुर में शुक्रवार की शाम दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया। इस दौरान आधा घंटे तक पथराव हुआ जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कई लोग इस दौरान चोटिल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और तीन को हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि मामला शुक्रवार की शाम का है जब गांव स्थित एक दुकान पर मामा और भांजे खड़े थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और लाठी-डंडों से दोनों पर हमला कर दिया। इस दौरान आधे घंटे तक पथराव हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540


























