हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के निर्दशानुसार हापुड़ में गढ़ गेट पर बैठक हुई जिसमें इरफान इरशाद राष्ट्रीय महासचिव की सहमति से मेरठ के डॉ सारिक चौधरी को युवा जिला अध्यक्ष मेरठ, रिहान चौधरी को युवा जिला सचिव हापुड़, दानिश खान को युवा हापुड़ विधानसभा सचिव, डॉ आकिल चौधरी को जिला सचिव हापुड़, गुलफाम सैफी को युवा जिला प्रभारी, डॉ मंजीत को युवा जिला उपाध्यक्ष हापुड़, अमन त्यागी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान तालिब हुसैन (प्रभारी दिल्ली प्रदेश), डॉ जावेद अली (मेरठ मंडल महासचिव), साहिल सैफी (युवा जिला अध्यक्ष हापुड़), प्रदीप बेनीवाल (युवा कोषाध्यक्ष हापुड़), अमित प्रजापति (युवा उपाध्यक्ष हापुड़), सचिन सैनी (जिला अध्यक्ष हापुड़) एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहे हैं।































