👁 0 views Views
पेड़ लगाएं,धरती बचाएं के लिए आगे आए स्कूली बच्चे
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पेड़ लगाएं,धरती बचाएं को चरितार्थ करने के लिए शनिवार को वामा सारथी के साथ स्कूली बच्चे भी आगे आए और पौधारोपण किया।
उत्तर प्रदेश सरकार के वन महोत्सव-2023 अभियान के तहत शनिवार को वामा सारथी उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉ0 श्रीमती अंशिता वर्मा (अध्यक्षा, वामा सारथी) एवं श्रीमती मालिनी मिश्रा (सदस्या, वामा सारधी) ने पुलिस अधीक्षक कैम्प कार्यालय हापुड़ में स्कूली बच्चों के साथ वृक्षारोपण किया।उन्होंने बच्चों से कहा कि साफ हवा में सांस लेने के लिए शुध्द वातावरण जरूरी है जिसके पौधारोपण करें और स्वस्थ रहें।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






























