हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सावन में उमड़ने वाले आस्था के सैलाब को देखते हुए गाजियाबाद से जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित करते हुए रूट डायवर्ट किया गया है। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद की ओर भारी वाहन शनिवार रात से सोमवार तक प्रवेश नहीं कर सकेंगे। गाजियाबाद के डीएसपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान भारी वाहन ईस्टर्न पेरीफेरल से बुलंदशहर होकर आगे जाएंगे।
आपको बता दें कि सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है। ऐसे में जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जल लेने के लिए पहुंचते हैं। आस्था के सैलाब को देखते हुए गाजियाबाद में यातायात पुलिस ने हापुड़ व गढ़ की ओर जाने वाले भारी वाहनों के रूट को डायवर्ट करने का फैसला लिया है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540























