हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की मेला रोड पर जैन गली में नाली की दीवार एक बार फिर टूट गई है। बताया जा रहा है कि तीन वर्षों में यह दीवार दो बार टूट चुकी है जिससे भ्रष्टाचार की बू आ रही है। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने और घटिया क्वालिटी इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। गुस्साए लोगों ने नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
आपको बता दें कि मेडिकल स्टोर संचालक कपिल यादव का कहना है कि पिछले तीन वर्षों में यह नाला दो बार टूट चुका है। घटिया सामग्री के इस्तेमाल की वजह से नाला टूट रहा है। पिछले एक हफ्ते से नाले की दीवार टूटी पड़ी है लेकिन अभी तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है जिसकी वजह से जल निकासी में परेशानी आ रही है और लोगों के घरों के बाहर पानी भर रहा है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























