हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जीएसटी विभाग की सख्ती के बाद भी हापुड़ की आठ फर्जी जीएसटी फर्मों ने फर्जी बिलों के माध्यम से चार करोड रुपए का सरकार को चूना लगाया है। 16 मई से 15 जुलाई तक जीएसटी विभाग द्वारा चलाया गया अभियान पूरा हो चुका है। इस दौरान जीएसटी विभाग ने ऑल इंडिया ड्राइव अगेंस्ट फेक रजिस्ट्रेशन अभियान चलाकर फर्मों की जांच कराई तो पाया की आठ फर्में ऐसी हैं जिन्होंने फर्जीवाड़ा कर सरकार को चूना लगाया है। जल्द ही इन फर्मों का पंजीकरण भी निरस्त कराया जाएगा। फर्जी बिलों के माध्यम से व्यापारिक गतिविधि दिखाकर करीब चार करोड़ रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी आईटीसी क्लेम कर लिया। अब इन सभी फर्मों से आईटीसी क्लेम वापस वसूला जाएगा।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093


























