हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांत द्वारा परिषद के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर परिषद् स्थापना दिवस समारोह – “नवरस” थीम के साथ एक इंजीनियरिंग कालेज, लाल कुआँ, गाजियाबाद के ऑडिटोरियम में बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।
इस संस्था की स्थापना का उद्देश्य भारतीय समाज का सर्वांगीण विकास करना है। इस विकास में सामाजिक, सांस्कृतिक, नैतिक, राष्ट्रीय एवं आध्यात्मिक सभी प्रकार का विकास समाहित है। इस हेतु परिषद् सम्पन्न वर्ग को समाज के कार्य के लिए प्रेरित कर सेवा एवं संस्कार द्वारा निर्धन लोगों के उत्थान के कार्य में लगा रहा है। परिषद् एक संस्था भी है और एक आन्दोलन भी।
इस अवसर पर प्रांत की विभिन्न शाखाओं द्वारा नवरस थीम को लेकर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। हम सभी के मन में नौ तरह के स्थायी भाव होते हैं। ये भाव हैं : शृंगार, करुण, हास्य, वीर, रौद्र, भयानक, वीभत्स, अद्भुत और शांत। किसी बाहरी परिस्थिति या उद्दीपन के कारण इन्हीं भावों से रस का संचार होता है और हमारे भीतर प्यार, करुणा या क्रोध उत्पन्न होता है। इन भावों पर आधारित प्रस्तुतियों का सभागार में उपस्थित सभी ने आनंद उठाया व भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर प्रांत की विभिन्न शाखाओं द्वारा उनके द्वारा किये जा रहे विभिन्न सेवा, संस्कार व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलकियां भी चित्रों के माध्यम से स्टेंडी के रूप में प्रदर्शित की गयी, जो निश्चित ही सभी के लिए प्रेरणाश्रोत का माध्यम रहीं।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती, भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर, राष्ट्रीय गीत ” वन्दे मातरम् ” गायन के साथ हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष/ कार्यक्रम अध्यक्ष पंकज सक्सेना (विकास रत्न) द्वारा अपने संबोधन में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों व अन्य अतिथियों तथा प्रांतीय व शाखाओं के दायित्वधारीगणों व सदस्यगणो से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में स्वागत कर उनका अभिनन्दन एवं अभिवादन किया । समारोह का सुंदर संचालन, प्रांतीय महासचिव नरेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय वित्त मंत्री महेश बाबू गुप्ता (CA), अति विशिष्ट अतिथि- क्षेत्रीय अध्यक्ष ( NCR-1) डाॅ तरुण शर्मा, प्रसिद्ध समाजसेवी हिमांशु खन्ना (चेयरमैन -Propshop) ने मंच की शोभा बढ़ायी। इसके अतिरिक्त अन्य राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, प्रांतीय व प्रांत की विभिन्न शाखाओं के दायित्वधारियों व सदस्यों की गरिमामयी उपस्थित रही।
मुख्य अतिथि महेश बाबू गुप्ता ने अपने सारगर्भित उदबोधन में प्रस्तुति देने वाली सभी शाखाओं व प्रतिभागी सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर राष्ट्र हित में भारतीय संस्कृति व संस्कारों के सरंक्षण के साथ ही वंचित वर्ग व सामाजिक सेवा कार्यों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की निरंतरता बनाए रखने पर बल दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ तरुण शर्मा ने शाखाओं व प्रांत द्वारा किये जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों की सराहना व प्रशंसा करते हुए सदस्यता व शाखा विस्तार के लिए प्रांतीय नेतृत्व को साधुवाद कहते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांत के निरंतर विकास की शुभेच्छा भी की।
क्रॉसिंग शाखा की अध्यक्ष अंजू तिवारी व् उनकी टीम तथा कार्यक्रम के प्रांतीय चेयरमैन संदीप मेहरा एवं संयोजक अभय अग्रवाल के साथ वैशाली मेहरा, अतुल भार्गव और प्रज्ञा बंसल जी के अद्वितीय योगदान रहा।
कार्यक्रम पश्चात सभी प्रतिभागी टीमों को मुख्य अतिथि द्वारा पारितोषिक व पुरस्कार वितरित किये गये व प्रांत की विभिन्न शाखाओं के 8 सदस्यों को विकास रत्न बनने पर एवं 9 सदस्यों को विकास मित्र बनने पर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता, मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन व राष्ट्रीय गीत – वंदेमातरम के साथ हुआ व समापन राष्ट्र गान – जन गण मन के साथ हुआ।
कार्यक्रम से पूर्व स्वादिष्ट भोजन व
आयोजन का सफल संचालन प्रांतीय महासचिव नरेन्द्र शर्मा, मुक्ता अग्रवाल, कवित बंसल एवं संदीप मेहरा के द्वारा किया गया।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























