हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर रामलीला ग्राउंड के सामने नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा काटी जा रही ऑटो पर्ची का बुधवार को आटो चालकों ने जमकर विरोध किया। ऑटो चालकों का कहना है कि प्रतिदिन प्रति ऑटो 23 रुपए की पर्ची कटने से उनकी जेब पर काफी ज्यादा असर पड़ रहा है। ऐसे में प्रतिवर्ष हर एक ऑटो से आठ हजार रुपए से ज्यादा लिया जा रहा है। ऑटो चालकों की मांग है कि सबसे पहले तो उन्हें जगह दिलवाई जाए। साथ ही 500 रुपए के आसपास वार्षिक शुल्क लिया जाए।

ऑटो चालकों की नगर पालिका परिषद के अधिकारी और मौके पर पहुंची पुलिस ने जमकर नोकझोंक हुई। ऑटो चालकों का कहना है कि वह जिलाधिकारी से मामले में मदद की गुहार लगाएंगे। आपको बता दें कि हाल ही में नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा ऑटो स्टैंड के नाम पर प्रति ऑटो 23 रुपए की पर्ची काटने का सिलसिला शुरू हुआ है। बुधवार को ऑटो चालकों ने पर्ची के दामों का विरोध किया।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130


























