representative image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बुर्ज मोहल्ले में बीती रात एक पालतू कुत्ते ने घर के बाहर खेल रही सात साल की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। मासूम बच्ची को कुत्ते ने जगह-जगह से नोच डाला। बच्ची का शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और किसी तरह कुत्ते के चुंगल से बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आदर्श नगर कॉलोनी निवासी सतीश ने बताया कि उसकी सात साल की बेटी वैष्णवी घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति का पालतू कुत्ता गली में घूम रहा था जिसने अचानक बेटी पर हमला कर दिया। कुत्ते ने इस दौरान बेटी के हाथ, पैर और पेट में दांत गढ़ा दिए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और वैष्णवी को अस्पताल पहुंचाया जिसका उपचार जारी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
https://youtu.be/zLJhDSM-OzE





























