👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला चैनापुरी के लोग इन दिनों सड़क पर पड़े कूड़े के ढेर से बेहद परेशान हैं। लोगों का कहना है कि हालात यह हो चुके हैं कि यहां से निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। सड़क पर फैली बदबू की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। लोगों की मांग है कि सड़क पर पड़े इस कूड़े को हटाया जाए और एक स्थाई समाधान निकाला जाए।
चैनापुरी निवासी भूरे चौधरी, रवि माधरे आदि ने कहा कि आवारा पशु भी इस कूड़े में भोजन तलाशते हैं जो कई बार कूड़ा भी खा लेते हैं जिसकी वजह से पशुओं की तबीयत भी बिगड़ जाती है। नगर पालिका परिषद हापुड़ को इस ओर ध्यान देना चाहिए और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करनी चाहिए।






















