हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखवा के एक अस्पताल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप मढ़ दिया और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह परिजनों को शांत कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुलंदशहर निवासी अमित दिल्ली में कार चालक की नौकरी करता है जो कि शनिवार की देर रात अपनी ड्यूटी समाप्त कर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह छिजारसी टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल में अन्य मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान अमित गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने जानकारी हासिल करने के पश्चात परिजनों को सूचित किया। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763


























