पार्किंग ठेकेदार की अवैध वसूली से श्रद्धालु नाराज










पार्किंग ठेकेदार की अवैध वसूली से श्रद्धालु नाराज

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सावन मास की सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं का बृजघाट पर गंगास्नान हेतु तांता लगा रहा और बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने गंगाजल लेकर भगवान भोले का जलाभिषेक किया। यातायात को कंट्रोल करने में पुलिस को बड़ी मशक्त करनी पड़ी तो पार्किंग ठेकेदार की जबरन वसूली से तीर्थ यात्री परेशान नजर आए।

बड़ी तादाद में श्रद्धालु एक दिन पहले ही बृजघाट पहुंच गए और सोमवती अमावस्या के दिन सोमवार को भी श्रद्धालु अपने-अपने वाहनों से पहुंचे। सोमवार को भोर होते ही श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया और मांग गंगा का पूजन किया तथा गरीबों को भोजन कराया और दक्षिणा दी। बड़ी तादाद में श्रद्धालु गंगा जल लेकर अपने-अपने शिवालयों की ओर चले गए।

पार्किंग के नाम पर पार्किंग ठेकेदार की जबरन वसूली से श्रद्धालु परेशान नजर आए। एक निर्धारित राशि से अधिक वसूली और दूसरे बृजघाट प्रवेश स्थल पर ही लठ्धारी कारिंदों की वसूली। ये कारिंदे शराब के नशे में धूत होकर श्रद्धालुओं से जबरन वसूली कर रहे थे। श्रद्धालुओं ने पार्किंग ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!