हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर लोगों की सुविधा के लिए सड़क का निर्माण कराया गया जिसकी समय-समय पर मरम्मत भी की जा रहे हैं लेकिन यह विकास सड़क पर बिखर गया है। वाहनों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए बनाई गई सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। तेज बारिश के कारण हापुड़ की रेलवे रोड जगह-जगह से जर्जर हो गई है जिसकी वजह से आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि बाइक सवार गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं जिनकी मांग है कि संबंधित विभाग को क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त करना चाहिए।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT


























