मोटे अनाज पर चर्चा सोमवार को ग्राम वझीलपुर में
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश मीडिया प्रभारी व जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि 17 जुलाई दिन सोमवार को प्रात 10:30 पर रामरिछपाल इन्टर कालिज वझीलपुर के प्रागंण में मोटे अनाज पर चर्चा की जाएगी जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर,नगर पालिका परिषद हापुड़ की पूर्व चैयरमेन मालती भारती, बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पायल गुप्ता,उपाध्यक्ष छवि दिक्षित,राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला बिग्रेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी,जिला प्रवक्ता डाक्टर सरगम अग्रवाल,प्रगतिशील किसान पंकज त्यागी व कालिज के प्रधानाचार्य डाक्टर के० पी० सिंह कालिज की छात्राओं को सम्बोधित करेंगे
उसके उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा सम्मानित प्रगतिशील महिला किसान सारिका त्यागी से मुलाकात कर मोटे अनाज से बने भोजन को सहभोज कार्यक्रम के साथ ग्राम वझीलपुर की महिलाओं के साथ भी चर्चा होगी व साथ मे मोटे अनाज से बने भोजन को सभी सह भोज करेंगे महिलाऐ अपने घर से बना भोजन लेकर आयेंगे टिफ़िन बैठक के रूप में अपने अनुभव एक दूसरे को बताएंगे
हापुड़ के एसएसवी कॉलेज में बीबीए बीसीए के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : 9910235536


























