ब्रह्मनान के पत्थरबाजों पर गिरेगी गाज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न होने के बाद अब मौहल्ला ब्रह्मनान के पत्थरबाजों की गिरफ्तारी की गति को तेजी मिलेगी ब्रह्मनान के सैकड़ों पत्थरबाजों की सूची पुलिस ने तैयार की है जिसमे से अब तक 18 पत्थरबाजों को पुलिस गिफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
बता दें कि 2 जुलाई की शाम को मौहल्ला ब्रह्मनान में किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी जिस पर एक अधिक उत्तेजित हो उठे और घरों व सड़क से भारी पाथरा किया जिसमें दो लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने पत्थरबाजों के विरुद्ध दो रिपोर्ट दर्ज है। एक रिपोर्ट पीड़ित पक्ष की एक महिला ने दर्ज कराई तो दूसरी रिपोर्ट दरोगा ने दर्ज कराई। पुलिस वीडियो व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सैकड़ों पत्थरबाजों को चिन्हित कर लिया। पुलिस अब तक 18 पत्थरबाजों को गिरफ्तार कर जेल दिखा चुकी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कांवड़ यात्रा सकुशल निबटने के बाद पुलिस ने पत्थरबाजो को गिरफ्तार करने हेतु कमर कस ली है और आरोपी जल्दी ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:



























