हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा और पुलिस अधीक्षक हापुड़ अभिषेक वर्मा ने रविवार को जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। इस दौरान भक्ति की खुशबू से माहौल सुगंधित हो गया। कांवड़ियों में इस दौरान खुशी की लहर दिखाई दी।

जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में हापुड़ समेत अन्य जनपदों व राज्यों से श्रद्धालु आते हैं और गंगाजल ले जाकर आशुतोष भगवान का जलाभिषेक करते हैं। कावड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए जनपद के शीर्ष अधिकारी हेलीकॉप्टर से बृजघाट पहुंचे और कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक हापुड़ अभिषेक वर्मा हेलीकॉप्टर से तीर्थ नगरी पहुंचे और शिव भक्तों पर फूलों की बारिश की जिससे शिव भक्तों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950


























