हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित यूको बैंक के एक कमरे में शनिवार की सुबह करीब 5:30 बजे आग लग गई। कमरे से धुआं उठता हुआ देख राहगीरों ने दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ताला तोड़ते हुए बैंक के भीतर दाखिल हुई जिसके बाद दमकल कर्मियों ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया और आग पर काबू पाया। राहत की बात यह है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। बैंक में रखा इनवर्टर, बैट्रा, यूपीएस, एसी आदि जल गया।

सीएफओ हापुड़ मनु शर्मा ने बताया कि फ्रीगंज रोड पर स्थित यूको बैंक के एक कमरे में यूपीएस और बैटरी रखे हुए हैं। इस कमरे में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई जिससे धुआं उठने लगा और बाहर से गुजर रहे राहगीरों ने दमकल कर्मियों को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद दमकल कर्मियों ने पहले तो खिड़की से अंदर जाने का प्रयास किया तो वहीं दूसरी टीम मेन गेट से दाखिल होने के लिए मशक्कत करने लगी। इसी बीच ताला तोड़कर दमकल विभाग की टीम अंदर दाखिल हुई। वहीं जानकारी मिलने पर बैंक की ओर से एक महिला भी मौके पर पहुंची।

बैंक में दाखिल होने के बाद दमकल कर्मियों ने देर किए बिना आग पर काबू पा लिया जहां यूपीएस, बैटरी, इनवर्टर आग की चपेट में आने के कारण जल गए। हालांकि गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
Class V से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर


























