शिवभक्तों ने भोले का जलाभिषेक किया










शिवभक्तों ने भोले का जलाभिषेक किया

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शनिवार को महा शिवारात्रि पर्व श्रद्दा व आदर के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं, पुरुष व नौजवानों ने भगवान भोले का दूध के साथ जलाभिषेक कर व्रत रखा। हापुड़ के पास के गांव सबली, गांव छपकौली के प्राचीन शिव मंदिरों में नागरिकों व कांवड़ियों की जलाभिषेक के लिए भोर होते ही पंक्तियां लग गई। शिवभक्तों ने भगवान शिव के दोनों रुपों सगुण और निर्गुण की पूजा कर अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया और परिवार में सुख स्मृद्धि की कामना की।

हापुड़ के श्री राधाबल्लभम मंदिर, श्री चंडी मंदिर, बाबा बख्तावरनाथ, श्री मंशा देवी मंदिर में शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। गांव सबली के शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कोने-कोने से नागरिक व कांवड़िए उमड़ पड़े। सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी ने मंदिर प्रबंध समिति के साथ भगवान शिव का पूजन सम्पन्न कराया। तत्पश्चात शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक शुरु किया।

शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में सीसीटीव कैमरे लगाए गए और मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र ने गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

हापुड़ के एसएसवी कॉलेज में बीबीए बीसीए के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : 9910235536








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!