हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आपने हमेशा पुलिस का कड़ा और सख्त रुख आपने देखा होगा लेकिन पुलिस का अब एक और चेहरा सामने आया है जहां उसने जल लेकर लौट रहे कावड़िये की सेवा की और दर्द से निजात दिलाने के लिए स्प्रे भी लगाया। जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने पुलिसकर्मियों के सहयोग से कावड़िये की सेवा की जिसके पैर में काफी ज्यादा दर्द हो रहा था। इस दौरान शिव भक्त को दवाई, पानी, फल, जूस आदि वितरित किए।

आपको बता दें कि गुरुवार की रात एक शिव भक्त कांवड़ लेकर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह मेरठ रोड पर पहुंचा तो उसके पैर में काफी तेज दर्द उठा जो सड़क किनारे रूका। इसी बीच कावड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी शिव भक्तों के पास पहुंचे और उसका हाल जाना। इसके पश्चात देहात थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने शिव भक्तों को कुर्सी पर बैठाया और उसके पैर पर स्प्रेकर पट्टी बांधी। कुछ देर विश्राम करने के बाद कांवड़िये ने राहत महसूस की और वह आगे बढ़ गया। देहात एसओ की प्रशंसा हो रही है।
मोना ड्रीम वर्ल्ड: कपड़ों पर 50% तक की छूट : 992714 3205


























