किसानों का धरना दसवें दिन भी रहा जारी










किसानों का धरना दसवें दिन भी रहा जारी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ सिंभावली में गंगा एक्सप्रेसवे पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का गुरूवार को 10वे दिन भी धरना जारी रहा। बरसात के मौसम में भी किसानों की आवाज उठाने के लिए गांवों से किसान दिन प्रतिदिन धरने में अपना सहयोग दे रहे हैं और किसान की आवाज को बुलंद करने के लिए प्रशासन को बार-बार चुनौतियां दे रहे हैं कि प्रशासन और सरकार जल्द ही किसानों का संपूर्ण मुआवजा दे दे नहीं तो एक दिन प्रति धरना विशाल रूप ले लेगा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों व क्षेत्र के किसानों ने कहा है कि जनपद हापुड़ के प्रशासन किसानों की समस्याओं को सुने और उनको जल्दी हल करें नहीं तो आने वाले समय के जिम्मेदार प्रशासन खुद होगा राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने टीमें बना बना कर गांवों में किसानों से संपर्क किया हर जगह से यही आश्वासन मिला कि हम सब किसान आप सबके साथ हैं किसान पर अत्याचार नहीं होने देंगे किसान और मजदूर देश का अन्नदाता है जो प्रशासन ने बिना पूछे किसान की फसल को बर्बाद किया है उस फसल का जल्द मुआवजा दें जब तक किसानों का मुआवजा नहीं मिलेगा जब तक गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य किसान नहीं चलने देंगे यह प्रशासन कान खोल कर सुन ले किसान अपना धरना तभी वापस लेगा जब किसानों का संपूर्ण मुआवजा हो जाएगा धरना देने वालो में सरदार बलविंदर सिंह ,श्यामपुर से नरेंद्र सिंह अख्खापुर से चमन सिंह अरविंद सिंह ढाना से अमरिक सिंह सिखैड़ा से जयप्रकाश त्यागी तिलकराम त्यागी सिंभावली से राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष वीरेश चौधरी और पूर्व प्रधान राजपाल सिंह आदि क्षेत्र के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763








Related Posts

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…

Read more

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

🔊 Listen to this

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

हज यात्रियों के लिए खास खबर

हज यात्रियों के लिए खास खबर

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल
error: Content is protected !!