👁 0 views Views
सुविधाओं से लैस है उद्यमियों का कांवड़ कैम्प
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ स्माल स्कैल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हापुड़ की अगुवाई में गुरुवार को हापुड़ में गांव सबली गेट के निकट कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया, जो 15 जुलाई तक चलेगा। शिविर में कांवड़ियों की सेवा के लिए भोजन, फल, दूध, चिकित्सा आदि की व्यवस्था की गई है। एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने बताया कि शिविर में हापुड़ के उद्यमियों ने सहयोग किया है। एसोसिएशन द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविर में बृजघाट गंगा तट से जल लेकर लौट रहे अनेक कांवड़िए रुके और उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























