हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन रद्द कर दिया था। पंजाब में ट्रैक पर पानी भरने के कारण ट्रेन को रद्द किया गया था जिसे बुधवार की सुबह 7:45 बजे गाजियाबाद के लिए रवाना किया गया। सोमवार को जिस समय ट्रेन निरस्त की घोषणा हुई थी उस दौरान यात्रियों की अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई थी। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन 36 घंटे से ज्यादा समय खड़ी रही।

झमाझम हो रही बारिश का असर अब रेलवे यातायात पर भी पड़ने लगा है। सोमवार को पंजाब में रेलवे ट्रैक पर पानी भरने और हापुड़ दिल्ली रेल मार्ग पर पड़ने वाले यमुना पुल पर पानी खतरे के निशान को पार कर गया जिस कारण करीब 1300 यात्रियों से भरी गरीब रथ एक्सप्रेस को हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर निरस्त कर दिया था और यात्रियों को ट्रेन से उतार कर अन्य विकल्पों से भेजा गया। कुछ यात्रियों ने रिफंड भी लिया। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन 36 घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रही। ट्रेन को बुधवार की सुबह करीब 7:45 बजे गाजियाबाद के लिए रवाना किया गया।
Class V से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर
























