हापुड़ में इंटर तक के विद्यालयों में 14 जुलाई तक अवकाश घोषित
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): श्रावण मास की शिवरात्रि का पर्व विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत मुख्य पर्व 15 जुलाई 2023 को है । इस तिथि को ही भगवान शिव का जलाभिषेक होगा। जनपद में मुख्य मार्ग एवं शहर के अन्दर से अन्य जनपदों को आने-जाने वाले कांवड़ियों का आवागमन प्रारम्भ हो गया है। जिसके फलस्वरूप सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 1 से 12 तक इण्टर मीडिएट तक के समस्त अशासकीय सहायता प्राप्त / वित्त विहीन मान्यता प्राप्त / संस्कृत माध्यमिक विद्यालय / उoप्रo मदरसा विद्यालय / सी०बी०एस०सी० / आई०सी०एस०सी / परिषदीय विद्यालयों में दिनांक 12.07.2023 से 14.07.2023 तक का अवकाश घोषित किया जाता है।यह घोषणा जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने की है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


















