हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से करीब 300 महिलाएं ग्रेटर नोएडा में निकली कलश यात्रा में शामिल हुई और अपनी आस्था का परिचय दिया। तेज बारिश में भी महिलाओं की आस्था देखने लायक थी जो झमाझम बारिश के बावजूद भी कलश यात्रा शामिल हुई। बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा में हापुड़ से महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कलश यात्रा को लेकर महिलाओं में इतना उत्साह दिखा कि वह 24 घंटे पहले ही पंडाल में पहुंच गई। यह कलश यात्रा ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग सेक्टरों से होकर गुजरी जहां महिलाओं ने जय श्री राम और बाबा बागेश्वर धाम के जयकारे लगाएं। इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग गया। तीन किलोमीटर लंबी इस कलश यात्रा में जनपद हापुड़ के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों की भी सैंकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। हापुड़ के मोहल्ला अपना घर कॉलोनी से प्रीति अग्रवाल, नीतू शर्मा, श्रीनगर से रानी कौशल, भगवान पुरी से ज्योति शर्मा आदि ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया।
























