हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी मे चल रही संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा के चौथे दिन भगवान भोलेनाथ की बारात में सभी भक्त जमकर नाचे। भारी बारिश के बाबजूद भक्तों में ज़बरदस्त उत्साह था। बारात इन्द्रलोक कॉलोनी गली न 12 से शुरु होकर विभिन्न गालियों से होते हुए कथा स्थल पर संपन्न हुई। भोलेनाथ की बारात में भगवान भोलेनाथ पार्वती, कान्हा, राधा,आदि झांकी निकाली गई। बाबा भंडारी की बारात में सभी भक्तों ने नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह लोगों ने बाबा के भक्तों पर फ़ूलों की बरसात कर स्वागत किया। इसके बाद प्रसादी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कथा वाचक पंडित मोहित भरद्वाज, पंडित यश कुमार विनोद , भूपेश,रवि, मूल चंद, श्याम, अमरेन्द्र (गोवा)लीलू, प्रदीप, अभिषेक गर्ग, मंजू,प्रीति, सुनीता, सुमन, मंजू,चंचल, सीमा, पिंकी, पूनम ,सोनिया, प्राची, पारुल गर्ग ,नरेश कंसल, कमलेश, प्रियंका, वंदना, प्रशांत गर्ग, तरुण कंसल सहित सैकङो भक्त शामिल हुए।





























