हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में आने वाले कुछ दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मंगलवार की सुबह आसमान में बादल छा गए। जनपद में तेज बारिश होने की संभावना है। रविवार को जबरदस्त बिजली के साथ हुई झमाझम बारिश से जनपद के विभिन्न इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं सोमवार की शाम को भी हापुड़ में जबरदस्त बारिश हुई। संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों तक जिले में तेज बारिश होगी। हापुड़, बाबूगढ़, हाफिजपुर, सिंभावली, बहादुरगढ़, धौलाना, कपूरपुर आदि क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश की संभावना है। मौसम विभाग पहले ही तेज बारिश का पूर्वानुमान जता चुका है।
जनपद में तेज बारिश होने से अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास बने रहने की उम्मीद है। बता दें कि जिले में बारिश से पहले अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था। तापमान में 12 डिग्री की गिरावट के साथ लोग राहत महसूस कर रहे हैं।





























