हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सैना के निवासी गुफरान की पत्नी को साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर फोन किया और खाते से 38,000 की राशि निकाल ली जिसके बाद पीड़ित ने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
गुफरान ने बताया कि उनका सिंभावली स्थित एक बैंक शाखा में खाता है। पत्नी के मोबाइल पर गुरुवार को साइबर ठगों ने फोन किया और खुद को बैंक आधिकारी बताया जिन्होंने ऑनलाइन भुगतान को एक ऐप की केवाईसी ना होने से एप्प बंद होने की फर्जी जानकारी दी और पीड़िता को बातों में उलझा कर उससे खाते की जानकारी हासिल कर ली जिसके बाद गुफरान के खाते से 38,000 की राशि कट गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोना ड्रीम वर्ल्ड: कपड़ों पर 50% तक की छूट : 992714 3205























