हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर स्थित जदीद चौकी के सामने एक अनियंत्रित कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार चचेरे भाई घायल हो गए। सड़क हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और घायलों को केंटर के नीचे से बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक और कैंटर को कब्जे में ले लिया है। कैंटर का चालक मौके से भाग खड़ा हुआ जिसकी तलाश की जा रही है।

आपको बता दें कि हाफिजपुर क्षेत्र के गांव बझैड़ा कला निवासी फिरोज और खालिद चचेरे भाई हैं। दोनों चचेरे भाई बाइक पर सवार होकर शनिवार को शेरवानी खरीदने के लिए हापुड़ आ रहे थे। जैसे बुलंदशहर रोड पर पहुंचे तो कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों कैंटर के नीचे फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और पुलिस को मामले से अवगत कराया जिसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ थी क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540























