हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ शशांक गर्ग व डॉक्टर शैली गर्ग ने हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को छात्राओं के दांतो को जांचने के लिए डेंटल चेकअप शिविर का आयोजन किया। इस दौरान 491 छात्राओं के दातों की जांच की गई जिनमें से अधिकांश के दातों में कीड़े की समस्या नजर आई। इसके बाद छात्राओं व उनके अभिभावकों को टूथपेस्ट दिया गया।
डॉ शशांक गर्ग ने बताया कि विद्यालय की कक्षा एक से पांच तक की छात्राओं के दांतो को स्वस्थ बनाने के लिए टिप्स दिए गए। बताया कि सोते समय जरूर ब्रश करें। चॉकलेट इत्यादि का सेवन कम से कम करें। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव, शिक्षक सुमन बंसल, एकता गुप्ता, स्वाति गर्ग, पूनम अग्रवाल, चिकित्सक स्टाफ नितिन, प्रियांशु व नरेश उपस्थित रहे।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010























