👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैत जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा की अगुवाई में शुक्रवार को किसानों ने धौलाना ब्लॉक पर धरना दिया और चेतावनी दी कि यदि आवारा पशुओं की समस्या से निजात नहीं दिलाई गई तो किसान आंदोलन करेंगे। किसानों ने ब्लॉक दफ्तर पर तालाबंदी भी की।
बीडीओ ने किसानों को आश्वासन दिया कि एक पखवाड़ा में किसानों की समस्या हल हो जाएगी। इस मौके पर ओमवीर सिंह, चन्द्रशेखर बाना, जिले सिंह, कर्मवीर, रमेश, रेनू ठाकुर सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
































