हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठरोड पर स्थित दीवान पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विद्यालय का संस्थापक – दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वर्ष 1995 में स्थापित इस विद्यालय ने इस वर्ष अपने सफल 28 वर्ष पूरे किए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा सुमधुर भजनों से हुआ। तत्पश्चात हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी यज्ञ का आयोजन कर विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति की मंगल कामना की गयी।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति से प्रसन्नता दीवान, ममता दीवान, राजेश दीवान तथा नीरु दीवान यज्ञ में शामिल हुए। विद्यालय निदेशक एच.एम.राउत तथा प्रधानाचार्या चारु कपूर ने प्रबंध समिति के सदस्यों को अपना अमूल्य समय देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या चारु कपूर ने बताया कि विद्यालय में छात्रों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया जाता है। यहाँ उन्हें शिक्षित करने के साथ-साथ संस्कार अनुशासन एवन जीवन-मूल्य भी प्रदान किए जाते हैं। विद्यालय के छात्र प्रत्येक वर्ष अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होते रहे हैं। हमारा प्रयास हर साधारण छात्र की योग्यता को निखारकर उन्हें हरफनमौला एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक बनाना है।

I.I.E.M. में एडमिशन के लिए कॉल करें : 9837791132, 9837791131 पर






























