हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पुलिस चौकी के सामने स्थित परचून की दुकान से बीती रात एक चोर ने दुकान में रखे गल्ले का ताला तोड़कर उसे चुरा लिया। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें ऑटो में सवार एक संदिग्ध रात करीब 1:30 बजे परचून की दुकान में जाता हुआ दिख रहा है जो किसी वस्तु के साथ वापस लौटा और ऑटो में सवार होकर मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
.प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की एसएसवी पुलिस चौकी के सामने एक विधवा महिला नरेश कुमार रहती है जिनके पति का का कई वर्ष पूर्व पहले निधन हो गया। नरेश कुमार का बेटा विशाल किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। वह परचून की दुकान का ताला लगाकर अपने घर चली गई। इसी बीच रात करीब 1:30 बजे चोर आए और गल्ले का ताला तोड़कर फरार हो गए। गल्ले में करीब 13 हजार रुपए की नकदी, स्कूटी की चाबी, चांदी की चेन और अन्य सामान रखा हुआ था। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें ऑटो में सवार होकर आया संदिग्ध परचून की दुकान में जाता हुआ दिख रहा है जो अपने साथ गल्ला भी ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
































