👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित मेरठ खुर्जा रेलवे मार्ग के फाटक संख्या 41 पर बन रहे अंडरपास के विरोध में पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे कॉलोनी वासियों के लिए राहत भरी खबर है। सोमवार को संशोधित नक्शा एडीएम और तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत किया था। दोनों अधिकारियों ने नक्शे पर हस्ताक्षर कर अंडरपास के निर्माण की अनुमति दे दी है। अंडरपास एल शेप में बनाया जाएगा।
पिछले दो महीनों से धरना दे रहे कॉलोनी वासियों का कहना था कि अंडरपास के निर्माण से कॉलोनी का गेट बंद हो जाएगा जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में अधिकारियों ने कॉलोनीवासियों की मांग पर ध्यान देते हुए अंडरपास एल-शेप में बनाने का फैसला लिया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

































