हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ ने इस्तीफा दे दिया है जिसके कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञ के इस्तीफा देने से चर्म रोग के मरीजों का उपचार भी बंद हो गया है। ऐसे में मरीज मजबूरन प्राइवेट और महंगे अस्पताल में उपचार कराने को मजबूर हैं।

आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। जनपद के जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र नियुक्त चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सौम्या गोयल ने इस्तीफा दे दिया है जिसके चलते अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरे चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में शासन से पत्राचार भी किया गया है।
Class V से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर

































