हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर के हालात किसी से छिपे नहीं है जहां का अंडरपास अधिकतर जलमग्न रहता है। गुरुवार को हुई जोरदार बारिश से अंडरपास में पानी भर गया जहां स्कूल की एक बस भी फंस गई। ट्रैक्टर की मदद से बस को खींचा गया लेकिन कई ऐसे वाहन हैं जो इस अंडरपास में फंसकर खराब हो गए। यदि अधिकारी अनदेखी ना करते तो शायद इस तरह की तस्वीर ना बनती। ग्रामीणों में अधिकारियों की लापरवाही के प्रति बेहद गुस्सा है जिनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद भी किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। बताते चलें कि बारिश के दिनों में हर वर्ष इसी तरह की तस्वीर नजर आती है जिसके चलते ग्रामीणों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ता है। जिनकी मांग है कि संबंधित विभाग को मामले में शीघ्र ही कार्रवाई करनी चाहिए।
































