पहली बारिश में नगर पालिका हापुड़ के बह गए 63 लाख रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गुरुवार की भोर में हुई झमाझम बारिश ने नगर पालिका परिषद हापुड़ के उस दावे की पोल खोल दी जिसमें दावा किया गया था कि नगर को जल भराव से मुक्ति दिलाई जाएगी। बता दें कि नगर की सफाई, नाली और नालों की सफाई का ठेका मैसर्स साहुल बौथ आउटसोर्सिंग कान्ट्रैक्टर को दिया गया था जिसने सफाई हेतु 500 कर्मचारी लगाने का दावा किया था। बदले में नगर पालिका को 63 लाख रुपए प्रतिमाह का भुगतान करना है।
पालिका के सूत्रों के अनुसार गली-मौहल्लों में सफाई व डोर-टू-डोर कूड़ा कलैक्शन, व्यवसायिक क्षेत्रों की सफाई, नाली व नालों की सफाई का जिम्मा साहुल बौथ कम्पनी को दिया गया। इस सफाई कार्य में नगर पालिका ने जेसीबी लोडर, ट्रैक्टर ट्राली, टैम्पू, सफाई उपकरण आदि साहुल बौथ कम्पनी को उपलब्ध कराए है और सफाई कार्य के बदले साहुल बौथ कम्पनी को 63 लाख रुपए प्रति माह का भुगतान नगर पालिका करेगी।
नगर उपभोक्ता संघ ने स्थानीय निकाय विभाग उत्तर प्रदेश व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर आरोप लगाया है कि नगर पालिका हापुड़ में सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है। पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। बार-बार साहुल बौथ कम्पनी को ठेका देना ही सांठगांठ का संदेह पैदा करता है। इस कम्पनी को एक असरदार नेता का संरक्षण प्राप्त है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:



































