कर्तव्य परायणता के लिए हापुड़ के पुलिस वाले सम्मानित
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक के पश्चात विवेचनाओं में ठोस व पुष्टिकारक साक्ष्यों का समावेश कर विवेचना संपादित करने के फलस्वरुप न्यायालय द्वारा आरोपियों को आजीवन कारावास व अर्थदंड से दण्डित कराए जाने पर निरीक्षक सोमवीर सिंह व महिला निरीक्षक मनु चौधरी को उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा आईजीआरएस संदर्भों के निस्तारण(माह जून) में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर निरीक्षक संजय पांडेय, महिला निरीक्षक मनु चौधरी, महिला आरक्षी सीमा(महिला थाना) व आरक्षी आकाश दीप(थाना सिम्भावली) को उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।उन्होंने पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रह कर ही उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।सदैव अपना उद्देश्य ऊंचा रखो।
हापुड़ के एसएसवी कॉलेज में बीबीए बीसीए के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : 9910235536

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की अपील:





























