👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ परिसर में मंगलवार को पूर्व सैनिकों और बाबूगढ़ पुलिस की एक बैठक का आयोजन किया गया जहां पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान एक ज्ञापन भी पूर्व सैनिकों ने बाबूगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार को सौंपा। साथ ही हर महीने की 15 तारीख को पूर्व सैनिकों के साथ बैठक करने का फैसला भी लिया। बाबूगढ़ थाने में पूर्व सैनिक पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याओं के बारे में पुलिस को अवगत कराया। बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार ने कहा कि जो भी समस्याएं हैं उन्हें दूर करेंगे।
इस दौरान पूर्व सैनिक मनवीर सिंह, राजेश चौधरी, केपी, रतन पाल, समर पाल, साइन अली, चमन सिंह, हरेंद्र सिंह, आदि उपस्थित रहे।
































