हापुड़ में हुई पत्थरबाजी के आरोप में दस-दस हजार रुपए के पांच इनामी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के ब्रह्मनान मौहल्ला में रविवार की शाम को दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी के आरोप में हापुड़ पुलिस ने दस-दस हजार रुपए एक पांच इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस सिलसिले में इससे पूर्व आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस के अनुसार रविवार की शाम को मौहल्ला ब्रह्मनान में दो पक्षों के बीच हुई मामूली कहासुनी के दौरान हुई पत्थरबाजी के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों को उसी दिन गिफ्तार कर लिया था, जबकि फरार पांच आरोपियों पर पुलिस ने दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था। मंगलवार को पुलिस ने बुलंदशहर रोड बाईपास फ्लाई ओवर के पास से दस-दस हजार रुपए के पांच इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनामी आरोपी है किला कोना के सलीम व उनके बेटे अमन, सरफराज, व सवालीन, कोटला मेवातियान का रिजवान है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियो की तलाश की जा रही है। इस सिलसिले में दस नामजद लोगों सहित 40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457































