हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित बंद पेट्रोल पंप के बराबर वाली गली में बिजली का खंभा नीचे से गला हुआ है जिससे आने जाने वाले लोगों की जान आफत में है। हालात यह हैं कि खंभा कभी भी गिर सकता है जिससे राहगीर चोटिल हो सकते हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि विद्युत विभाग मामले में कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे को बदलें।
हापुड़ के मोहल्ला आर्य नगर की यह तस्वीर अपने आप में बेहद चौंकाने वाली हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि हापुड़ शहर के और भी कई बिजली के खम्भे ऐसे हैं जो नीचे से गल चुके हैं और एक और झुकते जा रहे हैं जिसकी वजह से आने जाने वाले लोगों, आसपास के भवन पर व राहगीरों पर हादसे का डर मंडरा रहा है। बिजली विभाग को मामले में शीघ्र ही कार्रवाई कर क्षतिग्रस्त खंभे को बदलना चाहिए।





























