हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गोल मार्केट से गांधी गंज जाने वाले रास्ते की पुलिया टूटी हुई है जिसकी वजह से राहगीरों को काफी ज़्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पहले से ही संकरी गली और ऊपर से यह टूटी पुलिया आफत का कारण बनी हुई है। राहगीर इस दौरान बेहद परेशान है लेकिन कोई भी अधिकारी इस टूटी पुलिया की सुध लेने को तैयार नहीं है। मोड़ पर होने की वजह से वाहन सवारों को काफी ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि रात के समय तो राहगीरों के लिए यहां से निकलना और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
पुलिया के बीच का हिस्सा टूटा है, नाला भी भरा हुआ है। ऐसे में बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है। अधिकारियों को जल्द से क्षतिग्रस्त पुलिया को दुरुस्त करना चाहिए। यहां से प्रतिदिन लोगों का आना जाना लगा रहता है। यह व्यस्त मार्गों में से एक है। विभाग इस ओर ध्यान दें।





























