हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित रेलवे पार्क के पास एक बड़ा गड्ढा लोगों के लिए आफत बना हुआ है। कई वाहन सवार तो गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। हादसे को न्योता देता यह बड़ा गड्ढा लोगों के लिए आफत बना हुआ है। यह तस्वीर पिछले कई महीनों से बनी हुई है लेकिन जिम्मेदार है कि इस ओर ध्यान ही नहीं देते। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द गड्ढे को दुरुस्त किया जाए।
रात के समय तो यह गड्ढा और भी खतरनाक हो जाता है। फ्रीगंज रोड हापुड़ शहर की मुख्य सड़कों में से है जहां से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है। सुबह रेलवे पार्क आने वाले तो शाम को टहलने के लिए लोग यहां पहुंचते हैं। यह मार्ग फूड हब मार्ग से ही जाना जाता है। श्रीनगर, बुलंदशहर रोड, रेलवे रोड, राधा पुरी आदि क्षेत्रों के लोग इव मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। यहां से बड़ी संख्या में राहगीरों का आना जाना लगा रहता है लेकिन पिछले कई दिनों से बनी यह खतरनाक तस्वीर लोगों के लिए आफत बनी हुई है। लापरवाह अधिकारी लापरवाही छोड़ जल्द से जल्द इसे दुरुस्त करें





























