👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव चकसेनपुर में माता रानी को प्रसन्न करने के लिए गांव में धार लगाई गई। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैय्या से सुख शांति की कामना की। गांव की परिक्रमा भी की गई और भंडारे का आयोजन किया गया।
शंख की ध्वनि के साथ परिक्रमा की शुरुआत हुई। परंपरा के अनुसार ग्रामीणों ने गांव की परिक्रमा की और धार लगाई। मैय्या से सभी को निरोगी रखने की प्रार्थना की। ढोल नगाड़ों के साथ सभी भक्ति के रंग में डूबे दिखाई दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रसादी में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।






















