हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत दो गांव के ग्रामीणों ने बूढ़ी गंगा को पुनर्जीवित करने की ठानी है। इसके लिए उन्होंने 13 लाख रुपए का चंदा भी इकट्ठा कर जेसीबी मशीन की मदद से बूढ़ी गंगा की साफ-सफाई शुरू करा दी है और खुद ही बूढ़ी गंगा को पुनर्जीवित करने के लिए मैदान में उतर आए हैं। उनका कहना है कि बूढ़ी गंगा के पुनर्जीवित होने से आसपास के करीब 20 गांवों को भी जीवनदान मिलेगा।
बताया जाता है कि गढ़मुक्तेश्वर में वर्ष 1904 से पहले बूढ़ी गंगा बहती थी जो धीरे-धीरे समय के साथ विलुप्त हो गई। स्थानीय लोगों ने इस बूढ़ी गंगा को पुनर्जीवित करने का प्रयास शुरू कर दिया है और इसके लिए 13 लाख रुपए का चंदा भी इकट्ठा किया है जिसे नदी के उद्धार में लगाया जाएगा। इस सामुदायिक प्रयास में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव
🔊 Listen to this जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव दिनांक: 10/02/2026 सब्जी भाव (प्रति किलो) देशी टमाटर …
Read more























