हापुड़ का एक हास्पीटल व लैब बाहरी चिकित्सक के नाम पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दो ऐसे चिकित्सों के नाम प्रकाश में आए हैं जिनके नाम पर हापुड़ के साथ-साथ अन्य जनपदों में हास्पीटल व लैब संचालित हो रही है।
अलीगढ़ के एक डाक्टर है डा.मनीष जिनके नाम पर जनपद हापुड़, अलीगढ़, आजमगढ़, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, बुलंदशहर, देवरिया, इटावा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गोंडा, गौरखपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, कन्नौज, वाराणसी, मथुरा आदि जनपदों में लैब व अस्पताल चल रहे है। यह भांडा तब फूटा जब डा.मनीष के नाम से वर्ष-2023 के लिए 6 पैथौलाजी लैब के नवीनीकरण के लिए आवेदन अलीगढ़ सीएमओ के पास पहुंचे।
डा.अनिल कुमार भी ऐसे चिकित्सक है जिनके नाम पर 15 जनपदों में 22 हास्पीटल पंजीकृत है। हापुड़ जनपद भी 15 जिलों में शामिल है। इसके अतिरिक्त दर्जनों ऐसे चिकित्सक है जिनके नाम पर प्रदेश भर लैब व हास्पीटल पंजीकृत है। अभी जांच चल रही है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878



























