बाबूगढ़: नीचे से क्षतिग्रस्त विद्युत पोल एक ओर झुका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अयाद नगर में स्टेट बैंक के सामने विद्युत पोल नीचे से क्षतिग्रस्त हुआ है जो कभी भी गिर सकता है। इस विद्युत पोल में नीचे की ओर दरार आई हुई है जिसकी वजह से आसपास से गुजरने वाले लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से बिजली का खंभा इसी तरह नीचे से क्षतिग्रस्त हुआ है जिसकी वजह से यह एक ओर झुका हुआ है।
स्टेट बैंक के सामने नीचे से क्षतिग्रस्त बिजली का खंभा हादसों को आमंत्रण दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बिजली विभाग ने जल्द ही इस खंभे को नहीं बदला या दुरुस्त नहीं किया तो हादसा हो सकता है जिसकी चपेट में स्थानीय लोग और राहगीर आ सकते हैं। इस बिजली के खंभे से हाईटेंशन तार भी गुजर रहे हैं। खम्मा एक ओर झुका है जिसकी वजह से लोगों की जान आफत में है।

























