हापुड़ के ज्वैलर्स की काली कमाई का निवेश रियल स्टेट में










हापुड़ के ज्वैलर्स की काली कमाई का निवेश रियल स्टेट में

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देशभर में ज्वैलर्स के ठिकानों पर आयकर विभाग की कई दिन चली छापेमारी से यह तथ्य उजागर हुआ है कि ज्वैलर्स ने काली कमाई का निवेश रियल स्टेट में किया है। इस धंधे में हापुड़ के ज्वैलर्स भी पीछे नही है। हापुड़ के दर्जनों ज्वैलर्स ने कोरोना काल के बाद भारी मात्रा में कालेधन का निवेश रियल स्टेट (प्रोपर्टी) में किया है, जो किसी से छिपा नही है।

दो हजार रुपए के नोट के चलन को लेकर जब खबरें आई तो हापुड़ के दर्जनों ज्वैलर्स ने नोट के बदले सोना 70-72 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक बेचा और खूब काली कमाई की। कोरोना काल में भी सोने में तेजी का खूब उठाया। इस काली कमाई को ज्वैलर्स ने रियल स्टेट में निवेश किया है यानि कि कालेधन को सफेद किया है।

वैसे तो ज्वैलर्स ने शायद ही हापुड़ का कोई हिस्सा छोड़ा हो, जहां उन्होंने निवेश न किया हो। पाश कालोनियों के साथ-साथ अवैध कालोनियों में तो निवेश किया ही है, साथ ही रेलवे रोड व रेलवे रोड़ से जुड़ी कालोनियां इससे नहीं बच सकी है। हापुड़ की श्रीनगर कालोनी ऐसी कालोनी है, जहां ज्वैलर्स ने अरबों रुपए का निवेश किया है। एक ज्वैलर्स तो पहले ही आयकर की चपेट में आ चुका हु औऱ अभी तक पीछा नहीं छूटा है।

Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606








Related Posts

135 किलो की कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र

🔊 Listen to this 135 किलो की कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बृजघाट गंगा तट से 135 किलो की कावड़ लेकर निकले नौजवानों का दल लोगों के…

Read more

केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींव

🔊 Listen to this केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींवहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आयोजित “केन्द्रीय बजट 2026 विधानसभा चौपाल” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

135 किलो की कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र

135 किलो की कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र

केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींव

केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींव

हापुड़ में आयोजित किया गया टैक्स टी-20 लीग मैच

हापुड़ में आयोजित किया गया टैक्स टी-20 लीग मैच

पुलिस ने दो चाकूबाज दबोचा

पुलिस ने दो चाकूबाज दबोचा

हापुड़ का आर्य समाज गूंजा वैदिक यज्ञ, भजन एवं राष्ट्रचिंतन से

हापुड़ का आर्य समाज गूंजा वैदिक यज्ञ, भजन एवं राष्ट्रचिंतन से

महाशिवरात्रि पर फलाहार के भंडारे में पहुंचे भक्त

महाशिवरात्रि पर फलाहार के भंडारे में पहुंचे भक्त
error: Content is protected !!