हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में खुलेआम जहर बिक रहा है। जनपद के विभिन्न मार्गों के किनारे लगे ठेले खोमचे वाले लोगों को फ़ास्टफूड आदि में बेहद खराब गुणवत्ता की खाद्य सामग्री का इस्तेमाल करबेच रहे हैं जो जहर से कम नहीं है। आपको बता दें कि हाल ही में हरियाणा के सोनीपत जिले में मायापुरी कॉलोनी में तीन बच्चों की चाऊमीन खाने से तबियत बिगड़ गई जिनमें से दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। ऐसे में हरियाणा के सोनीपत का खाद्य विभाग सवालों के घेरे में हैं। मरने वाले दोनों बच्चे सगे भाई-बहन थे।

हापुड़ की रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, बुलंदशहर रोड, अतरपुरा चौराहा, तहसील चौराहा, लज्जापुरी, मेरठ रोड, मीनाक्षी रोड आदि क्षेत्रों में आपको सड़क किनारे चाऊमीन, फास्ट फूड बेचने वालों के ठेले खोमचे नजर आएंगे जहां बड़ी संख्या में लोग फास्ट फूड आदि खाते हैं। यह जानते हुए भी कि बाहर का खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है लेकिन जीभ के स्वाद के लालच में लोग अपनी जान के साथ खिलवाड़ ही कर रहे हैं। जिस तरह सोनीपत में हुआ ऐसा हापुड़ में ना हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को नमूने संग्रहित कर जांच करनी चाहिए।
I.I.E.M. में एडमिशन के लिए कॉल करें : 9837791132, 9837791131 पर


























